आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रिलीज़ हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का फर्स्ट लुक

525
alia bhatt first look of brahmastra

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज को बर्थडे है और उनके जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। जी हां, ऐक्ट्रेस की अपकमिंग मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका लुक रिवील कर दिया गया है। वो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी और ‘ईशा’ नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी। डायरेक्टर अयान मुखर्जी और खुद आलिया ने भी सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है और फैंस उनके लुक को देखकर दीवाने हो रहे हैं। उनका कहना है कि आलिया बहुत ही गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं।