नए साल पर सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट से बहन ने दी शुभकामनाएं – फैंस ने कहा तुम हमेशा यादों में रहोगे

388
SHWETA SINGH KRITI WISHES

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपने प्रशंसकों के दिलों में जरूर जिंदा है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें याद करते हुए पोस्ट साझा करते रहते हैं। इसी बीच एक जनवरी की दोपहर को उस वक्त सभी हैरान रह गए जब सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया। यह पोस्ट सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया था। उन्होंने बताया कि यह उनके द्वारा लिखा गया है। सुशांत की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए श्वेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

पोस्ट में क्या लिखा

श्वेता ने जो मैसेज पोस्ट किया था उसमें उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था- ‘सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति हैं। भाई की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं।‘ सुशांत के सोशल मीडिया पेज से लिखे गए इस पोस्ट को देखकर उनके प्रशंसक भावुक हो गए।