वेब सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ 13 मई को होगी रिलीज

337

ऐप पर पढ़ें‘मॉडर्न लव मुंबई’ अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज है। इसके प्रीमियर की तारीख का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। सीरीज में 6 अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा।

सबसे पहले बात करते हैं ‘मॉडर्न लव मुंबई’ की। सीरीज को प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने प्रोड्यूस किया है। 240 से ज्यादा देशों में यह 13 मई 2022 को रिलीज किया जाएगा। 6 अलग-अलग कहानियों के बारे में बताते हैं:

‘रात रानी’ शोनाली बोस द्वारा निर्देशित हैं, जिसमें फातिमा सना शेख, भूपेंद्र जादावत और दिलीप प्रभावलकर नजर आएंगे। ‘बाई’ को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। इसमें तनुजा, प्रतीक गांधी और रणवीर बरार हैं।‘मुंबई ड्रैगन‘ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके मुख्य कलाकार येओ यान यान, मेयांग चांग, वामीका गब्बी और नसीरुद्दीन शाह हैं। ‘माई ब्यूटीफुल रिंकल्स‘ अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। इसमें सारिका, दानेश रज़वी, अहसास चन्ना और तन्वी आजमी हैं।‘आई लव थाने‘ के निर्देशक ध्रुव सहगल निर्देशित हैं और इसमें मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, प्रतीक बब्बर, आधार मलिक और डॉली सिंह जैसे कलाकल शामिल हैं।‘कटिंग चाय‘ का निर्देशन नूपुर अस्थाना ने किया हैं जिसमें चित्रांगदा सिंह और अरशद वारसी मेन कास्ट में है।