मुंबई के डब्‍बा वालों ने क‍िंग चार्ल्‍स III को भेजी परंपरागत ‘पगड़ी’, बताया शाही पर‍िवार से पुराना र‍िश्‍ता..

81

ब्र‍िटेन के क‍िंग चार्ल्‍स तृतीय का शन‍िवार 6 मई को राज्‍याभ‍िषेक होने जा रहा है. इस राज्‍यभिषेक में मुंबई के डब्‍बा वाले भी अपनी एक पहचान दर्ज करवाने जा रहे हैं. मुंबई के डब्बा वालों ने लंदन में होने वाले महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक से पहले उनको परंपरागत ‘पुनेरी पगड़ी’ और ‘उपरने’ उपहार स्वरूप भेजी हैं.

गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जाता

‘पुनेरी पगड़ी’ 19वीं सदी से प्रचलित परंपरागत पगड़ी है जिसे महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, वहीं ‘उपरने’ पुरुषों द्वारा परंपरागत समारोहों में कंधे पर डाला जाने वाला दुपट्टा है. डब्बा वाले मुंबई में घरों और रेस्तरांओं से दफ्तर तक लोगों को गर्म खाना पहुंचाते हैं. समय पर खाना पहुंचाने की उनकी यह व्यवस्था दुनियाभर में प्रसिद्ध है.