CWG 2022 के 8वें दिन भारतीय पहलवानों का रहा बोलबाला, बजरंग, साक्षी और दीपक का गोल्ड पर कब्जा

294
CWG 2022 Indian Wrestlers bags three gold medals
CWG 2022 Indian Wrestlers bags three gold medals

इंडियन पहलवानों ने शुक्रवार को बर्मिंघम में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2022के आठवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड सहित कुल 6 मैडल पर कब्जा किया और इंडिया को मैडल टैली में पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया। इंडिया के खाते में अबतक 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़ पदक समेत कुल 26 पदक हो गए हैं। इंडिया के लिए बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मैडल जीते। वहीं अंशू मलिक ने सिल्वर मैडल हासिल किया। दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज़ मैडल जीता। इसके अलावा इंडियन खिलड़ियों ने स्क्वाश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन बॉल में मैडल पक्के किए हैं।