तो धोनी खेल रहे है अपने कैरियर का अंतिम मैच, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने किया ये बड़ा खुलासा..

35

खबरें है की साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और मिस्टर कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी अपने कैरियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। कहा जा रहा है कि , इस मैच के बाद धोनी सन्यास ले लेंगे। हालांकि , इस बात को लेकर धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। लेकिन इस बात को लेकर सीएचके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

हसी ने धोनी के सन्यास और धोनी की फिटनेस को लेकर दिए गए बयान में कहा है कि, ”धोनी के संन्यास के बारे में वह खुद जानते हैं। यही वह चीज है जिसके बारे में हमने बात नहीं की है। वह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं या नहीं यह सिर्फ उन्हें ही पता है। हमें पता नहीं है। वह छक्के मार रहे हैं और मैच खत्म कर रहे है। धोनी की बल्लेबाजी की बात करें तो वह इस सीजन में कम ओवरों का सामना करने क्रीज पर आते हैं। वह अब ज्यादा दौड़ना नहीं चाहते। धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।”

सबकुछ धोनी पर ही निर्भर है”- हसी

इसके आगे बोलते हुए हसी ने कहा हैं कि, ”एक बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे दृष्टिकोण से वह अभी भी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी भी ट्रेनिंग सेशन में आने के लिए प्रेरित है और अपने खेल पर काम कर रहे हैं। वह गेंदों को अच्छी तरह से मार रहे हैं। उनके पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है। जब वह इसका आनंद ले रहा हैं और अभी भी टीम में योगदान दे रहा हैं, तो कोई कारण नहीं है कि वह आगे नहीं खेल सकते। हालांकि, हम इस बारे में नहीं जानते। सबकुछ धोनी पर ही निर्भर है।”

”धोनी ने जो समर्थन अर्जित किया है वह अविश्वसनीय है”- हसी

हसी ने धोनी की वजह से सीएसके को मिलने वाले समर्थन को लेकर कहा, ”सबसे पहले एमएस की वजह से एक टीम के रूप में हमें जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है। हर किसी को वह नहीं मिलता है। यह आपको एक टीम के रूप में ऊपर उठाता है और एमएस धोनी ने जो समर्थन अर्जित किया है वह अविश्वसनीय है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here