देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलो ने टेंशन बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,608 नए मामले सामने आए, जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,343 हो गई है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.23 फीसदी है।
केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 16,251 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,36,70,315 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.58 प्रतिशत है।