मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में दीन दयाल अस्पताल का किया निरीक्षण

558
yogi visit deen dayal hospital
yogi visit deen dayal hospital

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “कोरोना के अब तक जो परिणाम आए हैं इससे मैं कह सकता हूं कि तीसरी लहर खतरनाक नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि इसमें संक्रमण तीव्र है। जो इसके चपेट में आ रहा है अगर उसमें लक्षण हैं तो उसे बुखार रहता है और 3-5 दिन में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा “प्रदेश में 24 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं और अलीगढ़ में 32 लाख से अधिक डोज़ दी गई है और 96% लोगों को पहली डोज़ और 57% लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 15-18 साल के बच्चों को 2.57 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई और 62% लोगों को बूस्टर डोज दिया गया है.”

उन्होंने कहा “जनपद अलीगढ़ में 32.77 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। यहां 96% लोगों को पहली डोज, 57% लोगों दूसरी डोज व 62% लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी हैं। किशोर वर्ग के 2.57 लाख से अधिक नवयुवकों को टीके की डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है.”

उन्होंने कहा “मुझे प्रसन्नता है कि भारत में लगभग 160 करोड़+ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 24.54 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं”