बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

505
BSP
BSP

बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

बसपा द्वारा घोषित इस सूची में बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। तुलसीपुर सीट से बसपा ने भुवन प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सिसवां से धीरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। सहजनवा से सुधीर सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।

सुभाष यादव समाजवादी पार्टी का छोड़ कर बसपा में शामिल हुए हैं। इसके पहले, 2007 के चुनाव में बसपा के टिकट पर सुभाष यादव चुनाव जीते थे। बैरिया सीट से सुभाष यादव के चुनाव मैदान में आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।