बॉयफ्रेंड जौहर ने डेंटिस्ट सुमेधा की चाकू से गोदकर की हत्या, फिर खुद पर किए वार…

110

जम्मू-कश्मीर से श्रद्धा हत्याकांड जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के जानीपुर इलाके में बीते बुधवार देर रात जौहर महमूद ने महिला मित्र डॉक्टर सुमेधा की हत्या मवेशियों का मांस काटने वाले चाकू से कर दी। जौहर ने सुमेधा के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जौहर ने खुद भी उसी चाकू से अपने पेट पर वार कर लिए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल जानीपुर एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि जौहर महमूद की हालत बयान देने योग्य नहीं है। उसके बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने सुमेधा की हत्या क्यों की। 26 साल की डॉक्टर सुमेधा जम्मू के तालाब तिल्लो गोल पुली की रहने वाली थी। सुमेधा ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) किया था। वह दिल्ली से मास्टर इन डेंटल स्टडीज (एमडीएस) कर रही थीं। होली की छुट्टियों पर सुमेधा घर आई थीं। 7 मार्च को जानीपुर में जौहर के घर चली गई थीं।

जौहर ने लिखा था फेसबुक पोस्ट

आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई के रूप में हुई है। आरोपी का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलोनी में रहता है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और उसी दौरान जौहर ने चाकू से सुमेधा की हत्या कर दी। इसके बाद उसी चाकू से आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। यह सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले फेसबुक पर लिखा था कि कुछ निजी कारणों से जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है।

फ़िलहाल इस पर पुलिस जानीपुर स्थित जौहर के घर गई पर घर का गेट बाहर से बंद था। किसी तरह पुलिस अंदर घुसी तो यहां महिला का शव खून से लथपथ देखा जबकि आरोपी के पेट में गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में बजरंग दल का आरोप है कि हिंदू डॉक्टर की हत्या लव जिहाद का मामला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here