Weather Update: टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, मार्च में 40 के पार जाएगा पारा..

91
weather forecast today

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि शनिवार से यूपी में गर्मी बढ़ेगी और प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह तक पिछले साल की गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा:-

लखनऊ की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग की ओर से ऐसी संभावना जताई जा रही है की, अगले दो हफ्ते के अंदर ही तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1892 के बाद 130 वर्षों में मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान साल 2022 में 31 मार्च को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here