प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन सहित बॉलिवुड के सितारों ने दीं होली की रंगारंग बधाइयां

515

सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। देशभर में लोग इस दिन का इंतजार करते हैं खासकर उत्तर भारत में होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार कई राज्यों में हिदायतें भी दी गई हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। अब ऐसे में सोशल मीडिया बढ़ा माध्यम बन गया है जहां सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर विश तो किया ही है साथ ही उन्होंने अपनी यादें भी साझा की हैं।

ऋतिक रोशन ने होली की शुभकामनाए देते हुए कहा- ‘प्यार, हंसी, जिंदादिली, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, आशीर्वाद बना रहे।‘

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ होली खेलते हुए पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन को अमिताभ ने अपने कंधे पर बिठा रखा है। सभी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे… होली है।‘

दीया मिर्जा लिखती हैं, ‘हैप्पी होली, फूलों से बने ऑर्गेनिक गुलाल से मुझे प्यार है।‘

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में हों लेकिन हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। होली के मौके पर उन्होंने निक जोनस और अपने सास ससुर के साथ तस्वीर पोस्ट की। सभी के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। प्रियंका लिखती हैं- ‘होली, रंगों का यह त्योहार मेरा पसंदीदा है। उम्मीद है हम सब इसे अपने चाहने वालों के साथ मनाएंगे लेकिन अपने घर पर। सभी को हैप्पी होली।‘

कंगना रणौत इन दिनों राजस्थान में अपनी फिल्म तेजस की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म की टीम के साथ होली खोली और लिखा- ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। जैसलमेर में हम काम करते हुए होली मना रहे हैं लेकिन प्री होली और होलिका सेलिब्रेशन से कोई हमें रोक नहीं सकता।’