अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं, बोलीं- ‘मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने का दिन’

277

आज भारत में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में मतभेदों को भुलाकर साथ आने की बात कही।

कमला हैरिस ने ट्विटर पर लिखा कि होली मुबारक, होली को जीवंत रंगों के लिए जाना जाता है और यह रंग अपनों और प्यार करने वालों पर डाला जाता है। होली का त्योहार सकारात्कता से भरा है।

आपको बता दें कि इस वर्ष होली 29 मार्च को मनाई जा रही है। भले ही यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। यह देश में वसंत फसल के मौसम के आगमन का प्रतीक है। 

साथ ही अब देशभर में होली का रंग गाढ़ा हो चुका है। बधाईयां भी बंटनी शुरू हो गई है। हाट बाजार से लेकर घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। खोवा और मेवा के मिश्रण से होली का प्रसिद्ध पकवान गुझिया तैयार है। शाम को होली पर घर आने वाले मेहमानों को गुझिया से मुंह मीठा कराया जाएगा। इसके बाद अबीर, गुलाल और रंगों की होली होगी। बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी इस त्योहार का आनंद लेंगे।