श्रीदेवी के जीवन पर लिखी गई बायोपिक, बोनी कपूर ने दी जानकारी…

241
bhn
bhn

दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन के करीब 5 साल बाद उनके जीवन पर बायोग्राफी लिखी गई है। इस बायोग्राफी का नाम ‘ श्रीदेवी द लेजेंड’ है, जिसे दिवंगत एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर लॉन्च करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी की बायोग्राफी कॉलमिस्ट, राइटर और रिसर्चर धीरज कुमार ने लिखी है। इस किताब के साथ लेखक बायोग्राफी डेब्यू करने जा रहे हैं।

श्रीदेवी के जीवर पर आधारित बायोग्राफी को प्रकाशित करेंगे

दरअसल इस बात की जानकारी वेस्टलैंड बुक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया। वेस्टलैंड बुक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते कहा- ‘हम यह घोषणा करते हुए बहुत ही एक्साइटेड फील कर रहे हैं कि हम श्रीदेवी के जीवर पर आधारित बायोग्राफी को प्रकाशित करेंगे। वो एक प्रसिद्ध और सच्ची सुपरस्टार थीं।’ श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर बायोग्राफी से जुड़े इस पोस्ट को शेयर किया है।