अमेरिका में अज्ञात हमलावरों ने फिर की गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल..

330

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बार फिर गोलीबारी देखने को मिली है। शनिवार की रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि यह हमला अज्ञात लोगों ने की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खबरों के मुताबिक पीड़ितों की आयु 15-20 वर्ष की आयु के पुरुष वर्ग के लोग हैं। वहीं मृतकों की आयु 19 और 20 वर्ष थी। गोलीबारी के बाद घायलों को आनन-फानन में रीजनल मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।

अमेरिका में फिर गोलीबारी

अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई। युमा पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की रात 10.54 बजे घटी। इस दौरान हमें गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस बाबत कहा कि घटनास्थल पर जब हम पहुंचे तो गोली लगने के कारण कई लोग घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गोलीबारी की घटना शूटिंग साउथ जे एडवर्ड ड्राइव पर हुई है।