ऑनस्क्रीन बहनों के साथ चिड़िया उड़, तोता उड़ खेलते नज़र आयें अक्षय कुमार

267
akshay kumar raksha bandhan
akshay kumar raksha bandhan

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जिनकी आगामी फिल्म रक्षा बंधन इन दिनों काफी चर्चा में है। अक्षय इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हवाई जहाज़ में बैठकर अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। एक्टर विमान में यात्रा करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह चिड़िया उड़, तोता उड़ खेल रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

पोस्ट के कैप्शन में अक्षय ने लिखा है- जो मज़ा बहनों के साथ बचपन के खेल खेलने में है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। पुणे में रक्षा बंधन के प्रमोशन के लिए जाते वक्त अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए। इसके बाद उन्होंने लिखा रक्षा बंधन को आठ दिन बाकी है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली है।