Cannes Film Festival में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, फ्रेंच एंबैसडर ने ट्वीट के जरिए दी ये जानकारी..

215

अक्सर किसी न वजह से सुर्ख़ियों में बनाई रहने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस साल फ़्रांस में आयोजित होने वाले कांस फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शिरकत करने वाली है। इसके जरिये देश भर की महिलाओं का सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी फ़्रांस के राजदूत ने इमैनुएल लेनैन(Emmanuel Lenain) ने ट्वीट के जरिये दी है।

आपको बता दें कि, इस महोत्सव में अनुष्का शर्मा ऑस्कर विजेता केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली है। इस बात की जानकारी फ्रांसिस राजदूत ट्वीट के जरिये दी है। इस जानकारी के साथ उन्होंने विराट और अनुष्का के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि , विकाट कोहली और अनुष्का शर्मा से अच्छी मुलाकात मैंने विराट और #TeamIndia को आने वाले टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं और #CannesFilmFestival में अनुष्का की ट्रीप पर चर्चा की”

इस खबर के सामने आने के साथ ही अनुष्का के फैंस के साथ – साथ भारतीय लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। इस गुड़ न्यूज़ के लिए लोग कमेंट के जरिए लेनैन को धन्यवाद दे रहे है। गौरतलब है कि , 16 मई से 27 मई 2023 तक 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। अनुष्का शर्मा से पहले कांस फिल्म महोत्सव को शर्मिला टैगोर(Sharmila Tagore), ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai), विद्या बालन(Vidya balan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) में डेब्यू किया है।