महाराष्ट्र: नासिक जिले के मुंडेगांव में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग – 9 लोग बुरी तरह जले, कई के फंसे होने की आशंका

220
NASIK

महाराष्ट्र के नासिक जिले में साल के पहले दिन ही बड़ी घटना हुई है। यहां के इगतपुरी में स्थित एक पॉली फिल्म उद्योग में रविवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में कई श्रमित और फैक्ट्री के वर्कर्स आए हैं। नासिक के सिविल सर्जन अशोक थोराट ने बताया कि आग की घटना में झुलसे 9 लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जिला कलेक्टर गंगाधरन डी और पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप सहित वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए आग की घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिंदल समूह की यह कंपनी इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित है। सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग भड़क गई। जब तक यहां मौजूद वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। कई चपेट में आ गए।