कड़ाके की ठण्ड और तेज़ सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में ढा रही सितम…

196
air
air

सर्द हवा दिल्ली-एनसीआर में सितम ढा रही हैं। गिरता पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम का दिन और दिल्ली की रात सबसे सर्द रही। दिल्ली का इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दरअसल यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 17.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर में तेज शीत लहर, सर्द से अति सर्द दिन रहने व घने कोहरे की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।