तालिबानी सरकार के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश- विश्वविद्यालय बैन के बाद काबुल में प्रदर्शन..

215
taliban
taliban

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद से महिलाओं को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। अब तालिबानी हुकूमत ने उनके लिए उच्च शिक्षा पर रोक लगा दी है। इसके बाद से यहां की महिलाओं में आक्रोश है।

दरअसल सरकार के फैसले के खिलाफ बड़े स्तर पर महिलाएं काबुल में विश्वविद्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं और तालिबानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार के किये इस फैसले से जहां एक तरफ महिलाओं में गुस्सा हैं तो दूसरी तरफ पुरुष भी इस बात से नाराज होकर महिलाओ का समर्थन कर रहे हैं। फ़िलहाल देखना ये की आखिर जनता की इस नाराजगी का तालिबान सरकार पर इसका कितना असर पड़ता हैं क्या इनके इतने गुस्से से सरकार पर कोई असर पड़ेगा और वो अपना फैसला बदलेगी या विरोध करते करते जनता खुद ही पीछे हट जाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा