रूस के खिलाफ अफ़्रीकी समर्थन जुटाने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहुंचे दक्षिण अफ्रीका

179
US Secretary of State Antony Blinken South Africa Visit
US Secretary of State Antony Blinken South Africa Visit

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के साथ अफ्रीका के अपने तीन देशों के दौरे की शुरुआत की। ब्लिंकन की अफ्रीका यात्रा को यूक्रेन में युद्ध को लेकर अफ्रीकी देशों के समर्थन के लिए रूस और पश्चिमी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। ब्लिंकन की अफ्रीका यात्रा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की हालिया यात्राओं के बाद हुई है।