भारत में घटे COVID19 के नए मरीज, 24 घंटों में 16,167 केस दर्ज

246
Corona Update

देश में घटे कोरोना के नए मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16,167 केस दर्ज हुए। जिसके बाद भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 हो गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 6.14 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 15,549 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,34,99,659 है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.50 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 206.56 करोड़(93.60 करोड़ दूसरी डोज और 10.88 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 34,75,330 टीके लगाए गए। अब तक 87.81 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,63,419 जांच की गई।