मथुरा और आगरा की बीच योगी सरकार शुरू करेगी हेलीपोर्ट सेवा, लखनऊ से दुधवा के लिए भी जारी है कोशिश

248
Helipad Services
Helipad Services

उत्तर प्रदेश में पहली बार मथुरा और आगरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा का संचालन जल्द शुरू होगा। वहीं लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन डिपार्टमेंट ने आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा के लिए निविदा आमंत्रित की थी। तकनीकी निविदा में फ्लाई ब्लेड, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्या ऐयरोनाटिक्स, श्रीरिशा टेक्नोलॉजी को चयनित किया है। इन कंपनियों की वित्तीय निविदा खोलने के बाद चयनित होने वाली कंपनियों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाई ब्लेड महराष्ट्र के शिर्डी में हवाई सेवा का संचालन और राजस एडवेंचर गुजरात में सी प्लेन का संचालन करती है।