रनवीर सिंह की ’83’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी – इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

268
FILM WILL BE TAX FREE IN DELHI

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह फिल्म बीते साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा हो नहीं सका। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के जरिए फिल्म रिलीज को लेकर फैंस को एक खुशी की खबर सुनाई है। उन्होंने लिखा, ‘इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। रणवीर ने इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। यानी की यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

इस खबर को सुनते ही लंबे समय से फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चलें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बीते शनिवार को ही इस बात का ऐलान किया है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे राज्य में सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा। अब ऐसे में जिन फिल्म मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्मों को रिलीज करने से खुद को लंबे समय से रोक कर रखा था। वह एक-एक कर सभी अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं।

वहीं बात करें इस फिल्म की तो इसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना भी अहम रोल में होंगे। यह फिल्म टीम इंडिया द्वारा 1983 में जीते गए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है।