उत्तराखंड जल प्रलय: चमोली हादसे पर बोले यूएन प्रमुख, बचाव कार्यों में मदद को तैयार

463
UNITED NATION
UNITED NATION

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुए जानमाल के नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र ने दुख जताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जरूरत पड़ने पर जारी बचाव एवं राहत कार्यों में मदद करने का भरोसा दिया है। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से कई लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर से महासचिव काफी दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों, भारतीय लोगों व सरकार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो संयुक्त राष्ट्र हरसंभव मदद करने को तैयार है।’

इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बाजेकिर ने कहा था कि उत्तराखंड में हालात पर वह नजर रख रहे हैं। गुटेरस के वक्तव्य के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जो संवेदनाएं व्यक्त की हैं उनकी हम सराहना करते हैं।

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा कि उत्तराखंड बाढ़ में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना और आपदा से लड़ने वालों के लिए साहस की कामना करता हूं। जो लोग लापता हैं, वह सही कुशल मिलें। हम दुख की इस घड़ी में भारत में अपने दोस्तों के साथ हैं।