Women’s Day 2021: ‘क्वीन’ से लेकर ‘राज़ी’ तक फिल्मों में दिखी आज की मर्दानी, सिर्फ अभिनेत्रियों के दम पर हिट हुई फिल्में

547

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज के बदलते समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। यहां तक कि बॉलीवुड में भी अब महिलाओं को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक वक्त ऐसा था जब पुरुष प्रधान फिल्में ज्यादा बनती थीं। वहीं आज के समय में बहुत सी ऐसी फिल्में बनने लगी हैं जिनकी कहानी महिलाओं के ईर्द-गिर्द घुमती है। ऐसी फिल्में सिर्फ बन ही नहीं रही हैं बल्कि अभिनेत्रियां खुद के दम पर इन फिल्मों को हिट भी कर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हिट फिल्मों के बारे में जिनमें अभिनेत्रियों ने साबित की अपनी प्रतिभा।

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रणौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में राजकुमार भी थे, लेकिन उनका किरदार सिर्फ कुछ समय के लिए ही पर्दे पर मौजूद था। इस फिल्म में कंगना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसका ब्वॉयफ्रेंड शादी करने से मना कर देता है और वो अपने हनीमून पर अकेले जाती है। साल 2013 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्मों में पिता और बेटे के रिश्तों को ध्यान में रखकर कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन बाप बेटी के रिश्ते पर कम ही फिल्में देखने को मिलती है। शुजीत सरकार ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म पीकू का निर्माण किया था। इस फिल्म में सफर और बाप-बेटी के प्यारे रिश्ते की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में इरफान खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

रंग का ना तो कोई धर्म होता है ना कोई लिंग फिर भी गुलाबी रंग को हमेशा से महिलाओं का प्रतिनिधि बताया गया है। ऐसे में फिल्म पिंक बनाई गई जिसमें महिलाओं की कहानी दिखाई गई जो छेड़खानी का शिकार होने के बाद लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती हैं। इस फिल्म में महिलाओं के कपड़े से उनका चरित्र आंकना, घर लौटने का समय, ना का मतलब जैसे कई संगीन मुद्दे उठाए गए थे। फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, आमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी।

आलिया भट्ट ने फिल्म ‘राजी’ में एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभाया था जो देश की रक्षा के लिए एक पाकिस्तानी परिवार में शादी कर लेती है। मेघना गुलजार द्वारा बनाई गई इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हुई थी। उनके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, विक्की कौशल, सोनी राजदान और रजत कपूर भी नजर आए थे।

इस फिल्म में सितारों की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन रेखा, मनीषा कोईराला और माधुरी दीक्षित के अभिनय के आगे फिल्म के हीरो साइड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में महिलाओं पर समाज में होने वाले अत्याचारों और उनके खिलाफ इन अभिनेत्रियों द्वारा उठाए गए कदम को दिखाया गया था। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। इस फिल् में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के जरिए घरेलू हिंसा के मामले को उठाया गया था। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल के जरिए बताया गया था कि थप्पड़ इतनी सी बात नहीं होती है। फिल्म में मानवी कौल, कुमुद मिश्रा, तनवी आजमी और राम कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे।