फांसी देवा में स्मृति ईरानी का ममता सरकार पर हमला – कहा , भ्रष्टाचार में लिप्त तृणमूल सरकार का जाना तय

206
Himanchal Pradesh

पांचवे चरण में 17 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में फांसी देवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के लिए बुधवार की शाम खोरीबारी हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त तृणमूल सरकार का सत्ता से जाना तय है। अपने 30 मिनट के भाषण को बांग्ला में संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह सरकार नारा लगा रही है कि उन्हें बंगाल की लड़की सत्ता में चाहिए। ठीक इसके विपरीत राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस सरकार कि कोई सोच नहीं है। इसी विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ दुराचार किया जाता है लेकिन इसके कोई नेता जुबान तक नहीं खोलते।

भारतीय जनता पार्टी ने सोनार बांग्ला बनाने के आह्वान के साथ महिलाओं के शिक्षा, सुरक्षा और विवाह के उत्तम प्रबंध की व्यवस्था भी करने का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय व मंत्री ने कहा कि जिस जगह सभा को संबोधित कर रहे वहां, सामने बैठी गरीब महिलाएं बता रही थी यहां स्वास्थ्य की व्यवस्था पूरी तरह लचर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगर केंद्र सरकार कि आयुष्मान भारत योजना चालू कर दी होती तो यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। इतना ही नहीं कोरोना महामारी के समय जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जनधन खाते में सीधे पैसा और लोगों के घरों में मुफ्त का राशन भेजा वह भी इस सरकार ने नहीं पहुंचने दिया।

वस्त्र मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार का यह आलम है कि पता चला है इस विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के नेता और समर्थक जमीन हर अपने के साथ नदी से गिट्टी बालू भी खाने लगे हैं। समय आ गया है इन्हें जवाब देने के लिए हिंसा का नहीं बल्कि 17 अप्रैल को सुबह-सुबह कमल का बटन दबाएं और क्षेत्र के युवा और प्रभावी आपके घर के लड़के दुर्गा मुर्मू को विजय बनाएं। स्मृति ईरानी ने कहा कि इसी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक चाय बागान के क्षेत्र आते हैं। आज तक यहां की सरकार ने चाय श्रमिकों का दोहन और शोषण किया है। स्थिति देखकर प्रधानमंत्री ने इनके जीवन में बदलाव के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की है। इसे लागू करने के लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से लाना होगा। जनसभा में जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ, लोकसभा पालक गणेश देवनाथ, डॉ विश्वजीत घोष, उत्तम सिंह कल्याण प्रसाद तथा विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष ने अपनी अपनी बातें लोगों के बीच रखी।