Weather: UP में फिर बदला मौसम, 18 अप्रैल को बारिश के आसार..

113

यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.0 °C का अनुमान:-

शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 40°C के पार पहुंच गया था। वहीँ अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा 44 °C के आसपास पहुंचने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि, 18-19 अप्रैल को पश्चिम जिलों में बारिश के आसार है। अगले 1 सप्ताह मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22.8 °C और अधिकतम तापमान 41.0 °C दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि अन्य सभी जिलों में मौसम में नमी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।