Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी, तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई ठिठुरन

    466
    weather-update-today

    उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिन रात के समय शीतलहर से राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार रात को एक बार फिर तेज ठंडी हवाओं से आदमी कांपने लगा। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी तक हालात ऐसा ही रहेंगे। अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है और राजधानी दिल्ली में यह गिरकर 3 डिग्री तक जा सकता है। बताया गया कि उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं भी उत्तर भारत में दस्तक देंगी, जिसके चलते रात का तापमान और नीचे जाएगा।

    इससे पहले, आईएमडी ने 13-15 जनवरी तक शीत लहर के बारे में चेतावनी जारी की थी, हालांकि, अब मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक समय बढ़ा दिया है। बताया गया कि मंगलवार से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, इससे गर्म दिन और अधिक ठंडी रातें होंगी।

    उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में ठंड का मौसम जारी रहने की संभावना है क्योंकि तापमान सामान्य सीमा से नीचे चला जाएगा। जबकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और उप-हिमालयी क्षेत्रों जैसे राज्यों में घने कोहरे की संभावना है।

    मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काइमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।