उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज़ – दिल्ली में तेज ठंड का आगाज, 6 डिग्री पहुंचा पारा

154
weather-update

देश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने अचानक तापमान को गिरा दिया। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया है। कई अन्य राज्यों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

देश के लगभग सभी राज्यों में तापमान लुढ़क रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। साथ ही, लखनऊ में आज कोहरा देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।