‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ से आउट हुए विक्की कौशल, तो सलमान पर भड़के फैंस..

113

आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा खूब सुर्खियां बटोर रही है। ऐसा कहा जा रहा है की, इस फिल्म से विक्की कौशल को बाहर कर उनकी जगह पर रणवीर सिंह को साइन किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी भड़के हुए हैं। काफी लोगों का सवाल है कि आखिर विक्की कौशल को प्रोजेक्ट से बाहर क्यों किया गया।

रणवीर को लेना लोगों के मन मे सवाल खड़ा कर रहा

दरअसल कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि रणवीर सिंह ने अपने कनेक्शन के बल पर ये फिल्म हासिल की है। तो कुछ कह रहे हैं कि सलमान खान की गर्लफ्रैंड कटरीना से शादी करने की वजह से विक्की के साथ ऐसा हुआ। एक ने सलमान से सवाल करते हुए कहा कि भाईजान आपने ऐसा क्यों किया। आपको बतादें, इससे पहले सारा अली खान को फिल्म से बाहर किया गया था। बता दें कि विक्की कौशल और आदित्य धर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने मिलकर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की। अब ऐसे में विक्की कौशल को बाहर कर रणवीर को लेना लोगों के मन मे सवाल खड़ा कर रहा है।