एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने समंदर की लहरों के बीच दिखाया हॉट अंदाज़ , बोल्ड लुक में देखकर फैंस हुए दीवाने

621

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय समय पर फैंस के सामने अपने हुस्न की अदाएं पेश करती रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से हॉटनेस का तड़का लगाया है।

हॉट फिगर की मालकिन दिशा पाटनी इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि अपने चाहने वालों को कैसे कायल करना है। अब जो अपनी झलक उन्होंने दिखाई है, उसमें वह बिकिनी पहने समंदर किनारे लेटी नजर आ रही हैं। भीगे बदन में समंदर की लहरों के बीचो बीच लेटी दिशा अपनी सिजलिंग अदाएं फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह तस्वीर भी एक्जोटिक लोकेशन पर ली गई है। सफेद रंग की बिकिनी में दिशा कातिलाना लुक दे रही हैं। तस्वीर में दिशा का नो मेकअप लुक दिखाई पड़ रहा है, जिसमें भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

एक्ट्रेस के टोन्ड फिगर और उनके खास अंदाज को देखकर चाहने वाले बिल्कुल नजरें नहीं हटकर पाएंगे। सोशल मीडिया पर दिशा की तस्वीरें आग लगा रही हैं। फैंस दिशा की तस्वीर पर दिल खोल कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। फैंस फायर इमोजीस के साथ कमेंट करते हुए अपना हाल-ए-दिल बयां कर रहे हैं। तस्वीर पर 10 लाख से उपर लाइक्स आ चुके हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, दिशा अक्सर ही अपनी बोल्ड लुक से कहर ढाने का काम करती हैं।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिशा की एक से एक हॉट लुक में तस्वीरें हैं। काम के मोर्चे पर बात करें तो दिशा पाटनी ने साल 2015 में फिल्म लोफर से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, बागी, बागी 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पिछली बार ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में सलमान खान के ऑपोजिट नजर आई थीं। अब वह जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ ‘एक विलन 2’ में नजर आएंगी।