अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे दक्षिण कोरिया, कई एहम मुद्दों पर होगी चर्चा

256
President Joe Biden
President Joe Biden

USA के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। वे यहां नव निर्वाचित राष्ट्रपति यून सुक येओल से मिलेंगे। इसके बाद वे जापान के पीएम फुमियो किशिदा से भी मिल सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूरोप में चल रहे युद्ध संकट के बारे में एशियाई देशों से चर्चा करना है। इसके अलावा वे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की अवैध गतिविधि के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं। बाइडन का दौरा 24 मई तक का है।