19 वर्षीय लड़के ने अमेरिका में की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत

206
USA gun firing
USA gun firing

USA के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के लड़के ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मेम्फिस पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।