US Election Results 2020: भारतीय मूल की कमला हैरिस ने रचा इतिहास, होंगी अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति

    1020

    अमेरकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों से परदा उठ गया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद वाला पदभार संभालेंगी।

    अमेरिकी चुनाव परिणामों से परदा उठने के बाद कमला हैरिस ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल लिया है, जिसपर खुद को उन्होंने अमेरिका का उपराष्ट्रपति लिख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने हैं। यह अमेरिका की आत्मा और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा के बारे में है। हमारे आगे बहुत काम है। आइयें शुरू करें।