केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी जा रही है अंतिम विदाई, राष्‍ट्रपति भवन पर झुका राष्‍ट्रघ्‍वज, राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

436

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को एम्स से पटना ले जाया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।