केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह महासागर सम्मेलन के लिए पुर्तगाल हुए रवाना

217
UN ocean conference 2022
UN ocean conference 2022

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह 27 जून से 1 जुलाई 2022 तक लिस्बन में “2022 संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन” में भाग लेने के लिए आज पुर्तगाल के लिए रवाना हुए। इस संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 130 से अधिक देश भाग ले रहे हैं ।