Ukraine Russia War: यूक्रेन के बॉम्ब शेल्टर में नवजात बच्चे – प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ से इस मसले पर ध्यान देने का किया अनुरोध

654

पश्चिम और अन्य देशों द्वारा कई प्रतिबंधों के बाद रूस ने गुरुवार 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया। इस अंजाम के मद्देनजर यूक्रेनी सेना तीन तरफ से रूसी आक्रमणकारियों से जूझ रही है। इस हमले ने दसियों हज़ार लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर हैं। यूक्रेन संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

प्रियंका चोपड़ा हाल में सोशल मीडिया पर नवजात बच्चों का वीडियो को शेयर किया है। युद्ध के माहौल में इन नवजात बच्चों की ऐसी तस्वीरें वाकई दिल को दहला देने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यूएन की संस्था यूनिसेफ इस मसले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

यूक्रेन के बॉम्ब शेल्टर में हैं नवजात बच्चे
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क टाइम्स के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जहां नर्स नवजात बच्चों की देखभाल करती नजर आ रही हैं।

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन में तनावपूर्ण स्थिति का एक वीडियो साझा किया और लिखा, “यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जिंदगी के लिए डरे से नजर आ रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया इस तरह के विनाशकारी मंजर तक कैसे बढ़ सकती है?”

उन्होंने अपने बायो में उन लोगों के लिए एक लिंक भी साझा किया जो युद्ध क्षेत्र में लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने अपने नोट को यह लिखकर समाप्त किया, “इस युद्ध क्षेत्र में निर्दोष अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यहां मेरे बायो में लिंक पर अधिक जानकारी है कि कैसे यूक्रेन के लोगों की सहायता की जा सकती है।”