Ukraine-Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आठवां दिन – राजधानी कीव में लगातार हो रहे धमाके

614
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। आज इस युद्ध का आठवां दिन है। रूस ने राजधानी कीव और खारकीव शहर में भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों पर भी बमबारी की गई। वहीं यूक्रेन ने यह भी मान लिया है कि रूसी सेना ने खेरसन शहर पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सभा में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया या। हालांकि भारत ने इस मतदान में भाग नहीं लिया

राजधानी कीव में हो रहे धमाके
कीव में लगातार धमाके हो रहे हैं। लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि अब तक इस जंग के बीच 10 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यूक्रेन में अब तक 752 लोगों की जान जा चुकी है।

यूक्रेन में मारे गए 500 से ज्यादा जवान
रूस के खिलाफ लामबंद होते हुए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अधिकतर देशों ने उससे यूक्रेन से बाहर निकलने की मांग की। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में बमबारी फिर शुरू कर दी है और इससे देश की राजधानी पर खतरा बढ़ गया है। रूस ने उसके प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है। रूस का कहना है कि पिछले सप्ताह शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अभी तक करीब उसके 500 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 जवान घायल हुए हैं। वहीं, यूक्रेन ने उसकी सेना के हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की। बहरहाल, यूक्रेन ने कहा कि दो हजार से अधिक असैन्य नागरिक मारे गए हैं। दोनों ही देशों के दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।