ट्विटर ने अब रमन सिंह की पोस्ट पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का ठप्पा लगाया, CM बघेल ने कहा- ऐसी संघ दीक्षा अब काम नहीं आएगी

501

टूलकिट-ट्विटर विवाद में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को फ्लैग करने के बाद अब ट्विटर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट को भी ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ लिखकर फ्लैग किया है।

मंगलवार को ही रमन सिंह ने ट्विटर को चुनौती दी थी कि वो क्यों नहीं दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब दे रहा है। 

इससे पहले ट्विटर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को इसी तरह फ्लैग कर चुका है जिसके बाद भारी विवाद हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस भी लगातार भाजपा और सरकार पर हमलावर है। उसका कहना है कि संबित पात्रा और रमन सिंह ने गलत टूलकिट ट्वीट कर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया है। 

मामला तब और उलझ गया जब ट्विटर ने पात्रा के ट्वीट को दु’मैनिपुलेटेड मीडिया’ बता दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई और उसने ट्विटर के दफ्तर पहुंचकर उसे नोटिस थमाया। 

क्या था मामला
बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।

संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।