Tokyo Olympics : इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय गोल्फर अदिति, विरोधियों को दी रही हैं कड़ी टक्कर, गोल्फ में ‘गोल्ड’ की जगाई आस

    503

    भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ के तीसरे दौर में तीन अंडर 67 का कार्ड बनाकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया और गोल्फ में देश के पहले ओलंपिक पदक के लिए मजबूत दावेदारी में बनाए रखी।

    अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया।

    न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    अदिति ने पांच बर्डी लगाए और दो बोगी किए। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाए। इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाये थे।

    भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में है। अदिति का ये दूसरा ओलंपिक है। रियो (2016) में वो 41वें स्थान पर थी।