मनमोहन सिंह का 88वां जन्मदिन आज, राहुल गांधी बोले उनके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

245

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’ बता दें कि आज सिंह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश की दिग्गज हस्तियां डॉक्टर सिंह को शुभकामनाएं दे रही हैं।

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।