आज है भोजपुरी सिनेमा से लेकर राजनीति में प्रभावी भूमिका निभा रहे, मनोज तिवारी का जन्मदिन

588
Happy Birthday Manoj Tiwari
Happy Birthday Manoj Tiwari

एक्टर से राजनेता बने मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार हैं। साल 2003 में ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ फिल्म से मनोज तिवारी को भोजपुरी इडंस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद मनोज तिवारी ने कई हिट फिल्में दीं। उनके गाने भी काफी हिट रहे। लेकिन राजनीति में भी मनोज तिवारी ने वही मुकाम हासिल कर लिया। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर मनोज तिवारी दूसरी बार लोकसभा पहुंचे। वर्तमान में मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। फिल्मों में अपने डायलॉग और गानों के लिए चर्चा में रहने वाले मनोज अब राजनीति में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मनोज तिवारी को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। मनोज तिवारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनका घर, कार कलेक्शन बहुत ही शानदार है.

पिछले लोकसभा चुनाव के हलफनामे में मनोज तिवारी ने बताया था कि उनके पास 8.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी की नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी सालाना 2 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग, परफॉर्मेंस, विज्ञापन, मॉडलिंग है। इसके अलावा मनोज दान और सामाजिक कार्यों में मदद करने के मामले में भी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सेलिब्रिटी में शामिल हैं। 

फिलहाल तो मनोज तिवारी दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं, जो सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। हालांकि मनोज तिवारी का मुंबई और बिहार में भी आलीशान घर है।

एक्टर मनोज तिवारी का कार कलेक्शन काफी एवरेज है। हालांकि उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। मनोज तिवारी के शानदार कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी शामिल हैं।