करण कुंद्रा के Relation पर बात करते हुए रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश, बताया अपने रिश्ते का सच..

94

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश किसी पहचान की मोहताज नही हैं। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों की जोड़ी उन टेलीविजन इंडस्ट्री की उन मशहूर जोड़ियों में से एक है जो अक्सर अपने प्यार भरे अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

दरअसल इन दोनों के बीच के रिश्ते में ‘बिग बॉस’ के 15 में नजदीकियां आई थीं। तब से ये दोनों आए दिन अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में, इंटरनेट पर करण और तेजस्वी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी अपने रिश्ते पर बात करते हुए इस रोती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैे कि क्या हो पूरा मामला।

तेजस्वी की आंखों में नजर आए आंसु

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश रोते हुए नजर आ रही हैं। तेजस्वी को रोते हुए देख फैंस के मन दिलों में खलबली मचा गई है। इस वायरल वीडियो की शुरुआत में तेजस्वी करण के पास बैठी हुई नजर आ रही हैं और फिर अचानक बात करते-करते उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। तेजस्वी को इस तरह इमोशनल होते देख उनके फैंस कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं।