भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा ने लगाए अपहरण का आरोप

254
tajinder pal singh bagga arrest

शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पंजाब पुलिस दिल्ली से बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी लेकिन कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने काफिले को रोक लिया।

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी लेकिन कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने काफिले को रोक लिया। बग्गा के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद उनपर पंजाब में मुकदमे दर्ज किए गए थे। आइए जानते हैं कि बग्गा की गिरफ्तारी से लेकर दिल्ली वापसी तक कब क्या हुआ…।

इसी बीच दिल्‍ली पुलिस हरियाणा पहुंची और वहां से पंजाब पुलिस से देर तक बात करने के बाद भाजपा तजिंदर बग्गा को अपने साथ लेकर वापस दिल्‍ली आ रही है.

गौरतलब है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद उनपर पंजाब में मुकदमे दर्ज किए गए थे।