सौरव गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत , कोलकाता के अपोलो अस्पताल में कराए गए भर्ती

268
SOURAV GANGULY
SOURAV GANGULY

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया गया है। सौरव गांगुली को बुधवार 27 जनवरी को शहर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है, जहां उन्हें भर्ती किया जा सकता है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया है।

हाल ही में उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिससे वे ठीक होकर घर लौट गए थे। न्यूज एजेंसी एएनआइ की मानें तो सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीसीसीआइ प्रमुख सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। सौरव गांगुली जब से बीमार हुए हैं, तब से वे कोलकाता से बाहर नहीं गए हैं। इससे पहले वे अहमदाबाद और दिल्ली में कुछ समारोहों में शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली को इससे पहले 2 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनको कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उस दौरान डॉक्टर ने बताया था कि उनके सीने में दो ब्लॉकेज हैं, जिसके लिए उनका इलाज किया जाएगा। सौरव गांगुली को इलाज के बाद 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन अब 20 दिन के बाद फिर से उनको दिक्कत हुई है।