कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म

296
sonam kapoor mother
sonam kapoor mother

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बाद में इस नोट को सोनम कपूर ने री-शेयर किया है। नोट में सोनम-आनंद ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का धन्यवाद किया।

सोनम और आनंद ने कहा, ‘20.08.2022 को, हम अपने खूबसूरत बेबी बॉय का स्वागत कते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को शुक्रिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।’