नए साल पर शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दिया तोहफा, बेटी समिशा का करवाया दीदार

438

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा यहां से कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में नए साल पर शिल्पा ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा है शिल्पा की बेटी समिशा की पहली झलक। शिल्पा ने अपने फैंस को पहली बार बेटी समिशा का चेहरा दिखाया है।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपनी और अपने परिवार की कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने गोवा ट्रिप की भी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अब हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा दोनों नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बेहद ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं बेटी समिशा अपने पापा पर गुस्सा होती हुई नजर आ रही हैं। ये देख राज कुंद्रा अपना गाना जारी रखते हैं, तो वहीं समिशा भी उनपर गुस्सा होती हुई नजर आती है।

शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘चिंता कम करो और गाओ ज्यादा, समिशा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पिता राजकुंद्रा से कहा कि आपको गाना गाना बंद करना चाहिए। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।’ शिल्पा शेट्टी का वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं शिल्पा की बेटी समिशा की क्यूटनेस की भी तारीफें हो रही हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेठिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘हंगामा 2’ में भी परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।