शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी -दिलजीत दोसांझ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आएंगी नज़र

564

शहनाज गिल के फैंस की इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं, क्योंकि अब वो अपनी चहेती ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जी हां, शहनाज गिल की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है, जिसमें वो दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नज़र आएंगी। फर्स्ट लुक के साथ इस मूवी की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शिंडा ग्रेवाल और शहनाज गिल.. पंजाबी फिल्म हौंसला रख।” ये मूवी दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसे अमरजीत सिंह सरोन डायरेक्ट करेंगे, जबकि दिलजीत दोसांझ और दिलजीत थिंड मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही पवन गिल द्वारा को-प्रोड्यूस होगी।

आपको बता दें कि शहनाज गिल ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल की है। उनकी कॉमेडी, हंसी-मजाक और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोंकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आया। आज उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में वो सिद्धार्थ के साथ एक विज्ञापन में दिखाई दीं, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के सिर की चंपी की। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया।

शहनाज और सिद्धार्थ जल्द ही तीसरे म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे। वहीं, शहनाज मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के गाने में भी दिखाई देंगी। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में इसकी शूटिंग की है।

शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। उनके इस कूल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।