शेयर बाजार: जोरदार तेजी के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

550

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और बढ़त के साथ ही बंद भी हुआ। तेजी का यह सिलसिला चार दिनों से जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 32.10 अंक की बढ़त के साथ 49,765.94 अंक पर और एनएसई निफ्टी 30.35 अंक मजबूत होकर 14,894.90 अंक पर बंद हुआ। 

इससे पहले दिन में कारोबार शुरू होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 510.62 अंकों (1.03 फीसदी) की भारी तेजी के साथ 50244.46 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145.40 अंक यानी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 15009.90 के स्तर पर खुला था। आज 1151 शेयरों में तेजी देखी गई, 201 शेयरों में गिरावट भी दर्ज हुई, वहीं 43 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

वैश्विक बाजारों का हाल
हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 241 अंक ऊपर 29,250 पर कारोबार कर रहा था। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स एक अंक की गिरावट के साथ 3,456 पर आ गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आठ अंकों की बढ़त के साथ 3,190 पर कारोबार कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 31 अंकों की बढ़त से 7,351 पर पहुंच गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 62 अंक ऊपर 29,054 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.55 अंक नीचे 33,820.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 39.19 अंक नीचे 14,051.00 पर बंद हुआ था।